CM योगी आज प्रयागराज में करेंगे चुनावी जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शहर में एक बड़ी चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस जनसभा में निकाय चुनाव में वो भारतीय जनता पार्टी के मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। सीएम की जनसभा को लेकर यहां  खुसरोबाग में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एक बड़ी जनसभा यहां होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां मुकम्मल की गई हैं। इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व अन्य स्थानीय विधायक और मंत्री भी शामिल होंगे।      

ये भी पढ़ें -इलिनोइस में धूल भरी आंधी के कारण छह लोगों की मौत, 90 से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त

संबंधित समाचार