कम हाइट वाली लड़कियां इस तरह के आउटफिट से रहें दूर, शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अक्सर देखा गया है कि लड़कियां अपने आउटफिट को लेकर बहुत कन्फ्यूज रहती हैं। अपने आउटफिट का सेलेक्शन करते समय वह बहुत सी बातों का भी ध्यान रखती हैं। वहीं जिन लड़कियों की हाइट कम होती है वो अपने आप को लंबा दिखाने के लिए हमेशा हील्स पहनती हैं। बता दें हील्स पहनने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। वहीं हील्स के साथ हर तरह के आउटफिट भी काफी प्यारे और स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन हील्स पहनने से कई तरह की दिक्कतें भी आती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें छोटी हाइट वाली लड़कियों को नहीं पहनना चाहिए।
वैसे तो लड़कियों के ऊपर सभी तरीके के आउटफिट अच्छे लगते हैं लेकिन कम हाइट वाली लड़कियों को अपने लिए शॉपिंग करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। भले ही छोटे कद की लड़कियों को लगता है कि वो हर तरीके के कपड़े पहन सकती हैं, पर अगर उन्हें लंबा दिखना है तो इस तरह के आउटफिट से दूर ही रहना चाहिए।
ओवरसाइज कपड़ों से रहें दूर
भले ही आज-कल ओवरसाइज कपड़े पहनने का काफी ट्रेंड है, पर छोटी हाइट वाली लड़कियों को इनसे दूर ही रहना चाहिए। अगर कोई छोटे कद की लड़की ओवरसाइज कपड़े पहनती है तो इससे उनकी हाइट और ज्यादा कम लगेगी। छोटी हाइट वाली लड़कियों को फ्लेयर्ड पैंट या जींस के साथ फिटिंग की ही टॉप पहननी चाहिए।
नी लेंथ स्कर्ट से रहें दूर
अगर आप घुटने तक की स्कर्ट पहनेंगी तो इससे आपका कद और ज्यादा कम दिखेगा। इस तरह की स्कर्ट में पैर छोटे लगते हैं।
घुटने तक की ड्रेस को पहनने से बचें
अगर आपको नी लेंथ ड्रेस पहनना पसंद है तो इससे पहनने से बचें। इसमें भी आपकी हाइट कम लगेगी। वहीं स्टाइलिश और लंबा दिखने के लिए या तो घुटने से ऊपर तक की ड्रेस लें या एंकल लेंथ। ये आपके लुक को एकदम क्लासी बनाएगी।
लो वेस्ट पैंट से रहें दूर
इस तरह की पैंट आज-कल काफी ट्रेंड में है। छोटे कद की लड़कियों को लो वेस्ट जींस और कार्गो जैसी पैंट से दूर ही रहना चाहिए। आपको हाई वेस्ट पैंट ही पहननी चाहिए।
ये भी पढे़ं- शादी के दिन दूल्हे का दिखेगा जलवा, इन बातों का ध्यान रखकर सिर पर बांधें सेहरा
