रामपुर : ‍BJP सरकरा में किसी भी व्यक्ति को जाति-मजहब या धर्म के आधार पर सताया नहीं गया - भूपेंद्र चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्थनीय नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी केमरी पहुंचे। जहां उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है। किसी भी व्यक्ति को जाति मजहब या धर्म के आधार पर सताया नहीं गया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाएं...प्रधानमंत्री आवास शौचालय, प्रधानमंत्री सम्मान निधि पेंशन जैसे तमाम योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है।

चार मई को होने वाले स्थनीय नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी केमरी पहुंचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में रहने वाले हर नागरिक को पूरी सुरक्षा की गारंटी हमारी सरकार दे रही है। फिर चाहे वह व्यापारी हो किसान हो मजदूर हो हर व्यक्ति के साथ हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इससे पहले की सरकारों में भेदभाव के साथ काम किया जाता था, हां लेकिन एक बात जरूर प्रदेश में कोई भी अवैध कब्जा गुंडागर्दी यह बेईमानी करता है तो उसे हमारी सरकार किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी, पूरे प्रदेश में कानून का राज कायम करेंगे। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी,कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख,जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता,पूर्व विधायक -युसूफ अली,केमरी प्रत्याशी पति परवेज अली, रहीसुद्दीन धाकड़,नईम अहमद,खूबचंद गुप्ता,पूरन तोमर, सौरव यदुवंशी,मुन्ने अली,कयूम,राजा, सतीश रूहेला, ब्रजलाल लोधी,राजेश गुप्ता,तहसीम अहमद, नाजिल अंसारी,नाजिम अली,वकील अहमद इत्यादि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : 4 मई कमल निशान, देता हूं अपनी वाणी को विराम...

संबंधित समाचार