प्रयागराज : अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर टली सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । अतीक अहमद की फरार बहन आयशा नूरी ने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में सरेन्डर करने के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई आठ मई को होगी। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की फरार बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी टल गई है। आयशा ने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दाखिल की थी। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को कोर्ट ने दी है।

jjkkj

आयशा ने उमेश पाल हत्याकांड में इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम को अपने घर में पनाह दिया था। गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने वाली अतीक की बहन आयशा नूरी मेरठ में रहती है। आयशा पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। अभी आयशा मामले में फरार चल रही है। पुलिस को उसकी तलाश है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज अतीक की बहन आयशा और बहनोई डॉ. अखलाक के घर 17 घंटे तक रुका था।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : चुनाव प्रचार में जा रही कार अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक में फंसी, चालक की मौत

संबंधित समाचार