Mahoba: जिला विपणन अधिकारी के औचक निरीक्षण में पाया गया गेहूं खरीद केंद्र बंद, केंद्र प्रभारी का मांगा स्पष्टीकरण
महोबा में जिला विपणन अधिकारी के औचक निरीक्षण में गेहूं खरीद केंद्र पाया गया बंद।
महोबा में जिला विपणन अधिकारी के औचक निरीक्षण में गेहूं खरीद केंद्र पाया गया बंद। गेहूं खरीद केंद्र बंद पाए जाने पर केंद्र प्रभारी का स्पष्टीकरण मांगा।
महोबा, अमृत विचार। खाद्य एवम विपरन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि यदि गेहूं खरीद केंद्र में किसानों को परेशान किया जाता है, केंद्र बन्द रखेंगे खरीद में लापरवाही बरतेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। अगर केंद्र बन्द रहे तो जहां किसानों को गेंहू उपज का उचित मूल्य भी न मिलेगा साथ ही खरीद लक्ष्य भी पूरा न हो सकेगा।।
डीएम के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्र चेक करने जा पहुंचे। विपणन अधिकारी ने बताया कि लगभग 2. 30 बजे अपरान्ह बेलाताल विकासखंड के ग्राम खमा का गेंहू खरीद केंद्र बन्द मिला। जिस पर तत्काल खरीद केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी केंद्र के बंद मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी दशा में ऐसे लापरवाह केंद्र प्रभारियों को बख्शा निहि जायगा। किसानों की खरीद से समन्धित हर केंद्र में उचित ब्यवस्था रखने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। ताकि गेंहू खरीद लक्ष्य समय से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहां की किसानों की सुविधा के लिए गेहूं क्रय केंद्र जगह जगह खोले गए हैं।
जिससे किसानों को अपने अनाज की बिक्री करने में सुविधा मिल सके जिला विपणन अधिकारी ने कहा कि केंद्र नियमित संचालित होना चाहिए जिससे किसानों को खुले बाजार में अपना गेहूं बेचने के लिए न जाना पड़े।
