बरेली: अक्टूबर में पूरा हो जाएगा सेटेलाइट पुल का निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री के दौरे से जिले में पुलों के निर्माण कार्य की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है। सेटेलाइट पुल का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार से क्रेन की मदद से रेलिंग ब्लॉक जोड़ने का काम शुरू हो गया। संबंधित विभाग के अफसरों ने मौका मुआयना कर एक सप्ताह में रेलिंग का …

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री के दौरे से जिले में पुलों के निर्माण कार्य की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है। सेटेलाइट पुल का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार से क्रेन की मदद से रेलिंग ब्लॉक जोड़ने का काम शुरू हो गया। संबंधित विभाग के अफसरों ने मौका मुआयना कर एक सप्ताह में रेलिंग का काम पूरा होने की बात कही। अक्तूबर के पहले सप्ताह में पुल तैयार होने की आशंका जताई है। लेकिन पुल के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं होने की वजह ट्रैफिक शुरू नहीं हो सकेगा।

सेतु निगम ने 2019 में करीब 26 करोड़ की लागत से सेटेलाइट पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके कुछ समय बाद बिजली लाइन और पोल शिफ्टिंग के लिए शासन को अलग से एस्टीमेट भेजा गया। डेढ़ साल में चौराहे के दोनों तरफ पुल लगभग बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इन सबके बीच चौराहे के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन इस कार्य में रोड़ बना है। इन लाइनों को बजट के आभाव में ऊचां नहीं किया जा सका है।

अफसरों के मुताबिक पॉवर कॉरपोरेशन को इस काम के लिए सेतु निगम को करीब 5.50 करोड़ रुपये देने हैं, एस्टीमेट भेजने के बाद साल भर बाद भी शासन से इसकी मंजूरी नहीं मल सकी है। सेटेलाइट पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सेतू निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुल का काम अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन पुल के ऊपर बिजली की लाइन शिफ्टि नहीं होने तक पुल चालू नहीं हो सकेगा।

उनके मुताबिक पुल से कम से कम 10 मीटर ऊंची बिजली की लाइन होनी चाहिए, जबकि अभी इसकी ऊंचाई सिर्फ साढ़े चार मीटर ही है। ऐसे में पुल बन भी गया तो भी ट्रैफिक चालू नहीं किया जा सकेगा। इसको लेकर कुछ समय की दिक्कत शहरवासियों को ओर झेलनी पड़ सकती है।

संबंधित समाचार