स्ट्रेस को कहें बाय बाय, कुछ ही वक्त में मूड करें फ्रेश.. इन टिप्स से मिलेगा रिलैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज कल के बिजी लाइफस्टाइल में हम लोग अपने सेहत का ख्याल रखना भूल गए हैं। हम फिजिकल वर्कआउट तो करते हैं पर मेंटल हेल्थ का क्या इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज कल हम काम के तनाव के चलते स्ट्रेस व चिंता रहती है जो की हेल्थ के लिए ठीक नही है। इस के लिए आज हम कुछ एक्टिविटी बताएंगे जिससे आप को इस समस्या से फायदा मिलेगा। 

नहाते समय करें यह काम, मिलेगा फायदा
एक कप में दूध का पावडर, थोड़ा नमक, गुलाब की पंखुड़‍ियां, गुलाब का तेल, दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें. इसे नहाते वक्त टब में या बाल्टी में डाल दें. यह भी तनाव दूर करने में कारगर है। 

स्टीम जरूर लें
डॉक्टर्स का कहना है कि तनाव से राहत के लिए स्टीम एक आसान और कारगर उपाय है। आप सादे पानी से या किसी अरोमा ऑयल को डालकर स्टाम लेने से आप तरोताजा महसूस करेंगे.

वॉक करें, पार्क या गार्डेन में हरी घास पर वॉक करें
डॉक्टर्स का मानना है, कि तनाव से आराम और तुरंत तरोताजा होने के लिए 5 मिनट की सैर बहुत ही बेहतर साबित होगी. आप पार्क या गार्डेन में हरी घास पर टहलें. इससे आपका तनाव दूर होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।

 रिलेक्सिंग एक्सरसाइज करें, वर्कआउट है बेहतर उपाय
तनाव से राहत पाने किए एक्सरसाइज भी जरूरी है. इसके लिए आप सीधे खड़े हो जाएं. अब झुकें और हथेलियों को जांघ पर रखें. ठुड्डी जमीन के समानामतर हो यानी चेहरा सामने रखें. लंबी सांस लें और छोड़ें. कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं. आप हल्का महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें : 12वीं पास मास्टरमाइंड रोज ऐसे कमाता था पांच करोड़ रुपये, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश