लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद का कक्षा 9 से 12 तक का परिणाम जारी

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद की तरफ से आयोजित वर्ष 2023 की पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा नौ) से उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) स्तर तक की परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक भगवती सिंह ने बताया कि  परीक्षा में कुल 64,545 विद्यार्थी शामिल हुए थे। पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा नौ) कुल 21,313 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 17428 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें 81.77 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में 15,874 विद्यार्थियों में थे 14,332 विद्यार्थी पास हुए हैं। हाई स्कूल का परीक्षाफल 90.28 रहा है। 

जारी नतीजों के अनुसार उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) में 13,620 छात्रों में से 11, 579 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 85.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इसी क्रम में उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में 13,738 विद्यार्थियों में से 12,243 विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटरमीडिएट में 89.11 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 

जारी नतीजों के अनुसार हाई स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान बलिया, कौवा के आदित्य ने 92.50 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में चंदौली के श्री संपूर्णानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रभुपूर के इरफान ने 82.71 प्रतिशत अंक अर्जित कर टाप किया है।

ये भी पढ़ें - बस्ती : किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायतों लगेगा विशेष शिविर  

संबंधित समाचार