Chitrakoot में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसभा और रोड शो किया, बोले- भाजपा प्रत्याशियों की होगी एकतरफा जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा और रोड शो किया।

चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा और रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत होगी।

चित्रकूट, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चित्रकूटधाम मंडल के विकास के लिए नंबर एक पर काम करेगी। डिप्टी सीएम ने रोड शो भी किया। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एकतरफा जीतेंगे। 

उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि वह यह भरोसा दिलाने के लिए आए हैं कि चित्रकूट का इतना विकास होगा कि देश दुनिया के लाखों लोग यहां आएंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा की लहर है। चित्रकूटधाम में सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी पर विशेष निशाना साधा।

कहा, सपा सरकार में अपराधों का बोलबाला था। किसी पार्टी ने चित्रकूट के चहुंमुखी विकास के लिए नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर देखकर विपक्षी प्रत्याशी घरों से ही नहीं निकल रहे। मतदान में सुबह से ही पता चल जाएगा कि भाजपा के प्रत्याशी हर जगह से जीत रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने बाद में प्रत्याशियों के साथ रोड शो भी किया।

संबंधित समाचार