लखनऊ : पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के बाद ही उन्हें वोट देने दिया जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिया ज्ञापन

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पर्दानशीं महिला मतदाताओं की पहचान का मुद्दा राज्य निर्वाचन आयोग के सामने उठाया। पहले चरण के मतदान से एक दिन भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर निकाय चुनाव में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित किए बिना मतदान की अनुमति न देने का आग्रह किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव शामिल रहे।

संजय राय ने कहा कि पर्दानशीं महिलाएं यदि बिना पहचान के मतदान करेंगी तो फर्जी मतदान की संभावना बढ़ जाएगी। इसीलिए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित कराने का निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है। पार्टी ने यह भी आग्रह किया है कि कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग से मान्य पहचान पत्र प्रस्तुत करके ही मतदान करें। ताकि किसी भी तरह की फर्जी वोटिंग को रोका जा सके। प्रदेश में अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने का भी पार्टी ने आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : कैंसर ग्रस्त बच्चों के इलाज में आड़ें नहीं आएगा अर्थ

संबंधित समाचार