लखनऊ : कैंसर ग्रस्त बच्चों के इलाज में आड़ें नहीं आएगा अर्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैनकिड्स किड्सकैन संस्था और प्रदेश सरकार के बीच हुआ करार(एमओयू)

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में कैंसर ग्रस्त बच्चों के इलाज में धन की कमी नहीं आएगी। क्योंकि कैंसर पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज मुहैय्या कराने के उद्देश्य से वित्तीय सहायता को कैनकिड्स किड्सकैन संस्था आगे आ गई है। इसके लिए संस्था के अधिकारियों ने बुधवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की मौजुदगी में राज्य सरकार के साथ यह करार हुआ है।

लोकभवन में कैंकिड्स की अध्यक्ष पूनम बगई और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) की मिशन निदेशक अपर्णा यू के बीच समझौता हस्ताक्षर (एमओयू) हुआ है। समझौते के तहत कैंसर ग्रस्त बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए कैनकिड्स किड्सकैन संस्था, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, एनएचएम, चिकित्सा शिक्षा विभाग को आर्थिक सहयोग देगी।

कैंकिड्स के कैंसर कार्य की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कैंसर से बचे लोग कैंसर विजेता होते हैं। हमें उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। कैनकिड्स केडिस्कन की संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि साल 2030 तक हमारा लक्ष्य राज्य में कैंसर से पीड़ित हर बच्चे के लिए 60% उत्तरजीविता और 100% देखभाल तक पहुंच है। वहीं कोफाउंडर सोनल शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था वित्तीय आवश्यकता वाले मरीजों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, लोहिया निदेशक डॉ.सोनिया नित्यानंद, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ.आर के धीमान और साचीस की संगीता सिंह, परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ.रेणु वर्मा, डॉ. मनोज कुमार शुकुल, डॉ. रेशमा और स्टेट कोऑर्डिनेटर-कांकिड्स डॉ. योगिता भाटिया मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : डीजी परिवार कल्याण बनी डॉ.अनीता जोशी

संबंधित समाचार