UP Nikay Chunav: सपा ने निर्वाचन आयुक्त से की धांधली की शिकायत, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौजूदा निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को एक ज्ञापन राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने निर्वाचन आयुक्त से मिलकर निकाय चुनावों में हो रही धांधली तथा सत्तापक्ष द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा बूथ कैप्चर करने की शिकायतों का ज्ञापन सौपा। प्रतिनिधिमण्डल में रविदास मेहरोत्रा विधायक, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद राज्यसभा तथा डॉ राजपाल कष्यप पूर्व सदस्य विधान परिषद शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-बलिया: सपा जिलाध्‍यक्ष ने खुले मंच से लगाये पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री पर गम्‍भीर आरोप, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार