बस्ती: वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों का असहयोग जारी, करेंगे आंदोलन
अमृत विचार, बस्ती। अनलॉक न होने वाले शिक्षकों विद्यालयों के अप्रैल माह का ऑफलाइन वेतन भुगतान दिये जाने की मांग को लेकर शिक्षकों का असहयोग आन्दोलन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने बीएसए से ऑफलाइन वेतन भुगतान दिये जाने की मांग को लेकर वार्ता किया जो बेनतीजा रहा। बीएसए ने शिक्षकों से कहा कि उन्होने ऑफलाइन वेतन भुगतान हेतु आदेश कर दिया है, लेखाधिकारी को पालन करना है। धरने पर पहुंचे लेखाधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन होने के बाद ही वेतन भुगतान किया जाएगा। धरना स्थल पर सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि शनिवार को दिन में 11 बजे वेतन भुगतान दिये जाने की मांग को लेकर लेखाधिकारी कार्यालय का पर असहयोग आन्दोलन करेंगे। यह असहयोग वेतन भुगतान तक जारी रहेगा।
धरने में मुख्य रूप से जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह, अभय सिंह यादव, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, देवेन्द्र वर्मा, रीता शुक्ला, बब्बन पाण्डेय, सूर्य प्रकाश शुक्ल, दुर्गेश राव, सौरभ सिंह, विभा चौधरी, अंकिता सिंह, वृजेश कुमार पाण्डेय अरविन्द कुमार, सचिन शुक्ल, विनोद कुमार गौतम, आशीष पाण्डेय आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023 : Fatehpur में कुल 52.50 फीसदी मतदान, कहीं दौड़ती दिखी साइकिल, कहीं खिलखिलाता नजर आया कमल
