UP Nikay Chunav 2023 : Fatehpur में कुल 52.50 फीसदी मतदान, कहीं दौड़ती दिखी साइकिल, कहीं खिलखिलाता नजर आया कमल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 फतेहपुर में कुल 52.50 फीसदी मतदान।

UP Nikay Chunav 2023 फतेहपुर में देर शाम तक कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ। मतदान का समय कम होने के साथ निकाय के अखाड़े के योद्धरओं की तस्वीर साफ होती रही।

फतेहपुर, अमृत विचार। सुबह से ही शुरू हुई वोटिंग में जिले में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में लखनऊ के साथ फतेहपुर में भी वोट डाले गए। नगरीय निकाय का यह चुनाव साइकिल व कमल का फूल के बीच झूलता नजर आया। जैसो जैसे मतदान बढ़ता गया वैसे वैसे भाजपा व साइकिल पर दांव तेज होते गए। ऐसा इसलिए क्योंकि कहीं पर साइकिल को रफ्तार मिलती रही तो कहीं पर कमल को खिलने का माकूल मौका। हाथी और हाथ भी कहीं कहीं पर लड़ाई में नजर आए लेकिन यह लड़ाई कुछेक सीट पर ही नजर आई। 

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को खागा नगर पंचायत से जीत मिली थी। सपा ने सदर व बिंदकी सीट पर कब्जा जमाया था। बसपा को जहानाबाद सीट पर सफलता मिली थी। बहुआ, किशनपुर व हथगाम में निर्दल उम्मीदवार चुनाव जीते थे। इस लिहाज से भी यह चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा व सपा के लिए काफी अहम माना गया है।  सदर सीट की बात करें तो चुनाव प्रचार के मुद्दे को लेकर सपा ने जिस तरह से मुहिम चलाई वह रंग लाती दिखाई दी। मुस्लिम बहुल इलाको में साइकिल को रवानी मिलती दिखाई दी।

बसपा ने यहां से मोहम्मद आसिफ को उतारा था इसके बावजूद मुस्लिम मतदाता ने निवर्तमान चेयरपरसन नजाकत खातून के बेटे हाजी रजा के प्रकरण को लेकर जिस तरह से अंतिम समय में एकजुटता दिखाई दी। उससे भाजपा के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। यह दीगर बात रही कि पिछड़े वर्ग को प्रयात्शी होने के बावजूद सपा को इस वर्ग को बहुत फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। मुराइनटोला की ही बात करें तो यहां पर सपा व भाजपा का मामला फिफ्टी फिफ्टी नजर आया।

बिंदकी नगर पालिका में भी यही दल एक दूसरे के सामने तन कर खड़े रहे। किसी वार्ड पर सपा की साइकिल फर्राटा भरती नजर आई तो किसी वार्ड में भाजपा का कमल खिलता हुआ देखा गया। जहानाबाद में भी भाजपा व सपा पर दांव चला जाता रहा। हालांकि बसपा से पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक के मैदान में होने के कारण आखिरी में यहां का मुकाबला त्रिकोणीय बन गया। खागा नगर पंचायत में कमल व साइकिल के साथ हाथ के पंजे का भी शोर सुना गया। बकायदा बस्तों पर भीड़ दिखी। जो स्थानीय चुनाव के लिहाज से उम्मीदवार की कदकाठी का खुलासा करती रही। नवीन नगर पंचायत असोथर, धाता व खखरेड़ू से त्रिकोणीय संघर्ष के आंकड़े सामने आए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा