पीलीभीत: शहर की बेटी को जिताना है, बाहरी प्रत्याशी को भगाना है...
पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका कौशिक ने अपने समर्थकों के साथ डोर-टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला काला मंदिर, आंबेडकर नगर कॉलोनी, विनायक विहार कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी में कंधे से कंधा मिलाकर जनसंपर्क कर चुनाव चिन्ह गदा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए घर-घर जाकर वोट डालने की अपील की।
नगर की समस्त देवतुल्य जनता ने एक जुट होकर चुनाव चिन्ह 'गदा' को जिताने का संकल्प लिया। लोग नारे लगा रहे थे कि पीलीभीत को स्वच्छ, स्वस्थ व सुदृढ़ बनाना है तो प्रियंका अवनेश कौशिक को ही जिताना है। वहीं इस दौरान प्रियंका कौशिक के पति महंत अवनेश कौशिक ने कहा कि शहर की बेटी को जिताना है, बाहरी प्रत्याशी को भगाना है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भाजपा प्रत्याशी जब नहीं जुटा पाई भीड़ तो वनमंत्री के सामने हुई फजीहत, देखें VIDEO
