बरेली: कबाब कारीगर हत्या के बाद बोले सलमान मियां- यूपी में जंगलराज जैसे हालात
जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल
बरेली, अमृत विचार। कबाब कारीगर नसीम की हत्या के बाद जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धारा 144 और आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोग तमंचे और लाइसेंसी हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। बरेली के पॉश इलाके मे सरेआम हत्या कर दी जाती है। जैसे प्रदेश मे जंगलराज चल रहा है और अपराधियों को कानून का कोई खौफ नहीं है।
उन्होंने सवाल किया कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का दावा कर रही है तो लोग बेखौफ हथियार लेकर कैसे घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां हत्या हुई, वहां से सौ मीटर दूरी पर ही सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट है। कुछ ही दूर राजेंद्रनगर पुलिस चौकी है। फिर भी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि उलमा ने इस घटना की निंदा की है। डीएम और एसएसपी से आग्रह किया है कि सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराए जाएं ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
ये भी पढ़ें-
