रुधौली की लड़ाई अब धन्ना सेठ और आम आदमी के बीच होगी : राज्यसभा सांसद संजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती । उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने जनता के बीच जनता के विकास का वादा करके कुर्सी पर कब्जा जमाया और घोटालों की एक लंबी श्रृंखला बनाकर जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया। इन सरकारों के नुमाइंदों के सर से सत्ता का भूत अब सिर्फ झाड़ू से ही उतारा जा सकता है। यदि रुधौली में आम आदमी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर रुधौली नगर पंचायत में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को माफ कर दिया जाएगा। गली मोहल्लों में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे जहां गरीब परिवारों के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की व्यवस्था होगी, सभी वार्डों में आकस्मिक सेवाओं के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ ने कहा कि इस बार की लड़ाई धन्ना सेठ और आम आदमी के बीच की है। भाजपा सरकार में वादे तो किसानों और मजदूरों की आय बढ़ाने के हुए थे, लेकिन इस सरकार में सिर्फ महंगाई बढ़ पाई। पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि पिछले पांच दस सालों से रुधौली पर कब्जा जमा कर यहां बाहर से आए लोगों ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया, थाने और तहसील पर दलाली करवाई। इस नगर पंचायत चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को मौका मिलता है, तो नगर पंचायत में सभी नगरीय सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ इस नगर पंचायत को बेहतर से बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।

इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रत्याशी राजकुमार सोनी, पुष्करादित्य सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर अपनी मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह, आम आदमी पार्टी से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, डॉ संजय चौधरी, हर्ष कालरा पंडित शेखर दीक्षित स्थानीय गोपाल सिंह, सुशांत पंकज, सचिन प्रजापति, विक्रमजीत चौधरी, कपिल देव, अजीत सिंह, संजय राव, संदीप, राकेश सिंह, रोहित, सुरेश, बृजेश सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : महापौर की निर्दलीय प्रत्याशी अनीता पाठक को व्यापार मंडल का समर्थन

संबंधित समाचार