Bareilly: निकाय चुनाव की तेजी से चल रही तैयारियां, 304 टेबिल पर होगी मतगणना
निगम में टेबिल सुपरवाइजर समेत चार कर्मचारियों की रहेगी ड्यूटी
बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। मतगणना टेबिल और गणना कार्मिकों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। 304 टेबिल पर नगर निकाय चुनाव की मतगणना कराई जाएगी।
जिले में 11 मई को चुनाव होना है। एनआईसी प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि 304 टेबिल पर चुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए नगर निगम में 64 टेबिल लगेंगी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों में 240 मतगणना टेबिल की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि नगर निगम में एक टेबिल पर एक टेबिल सुपरवाइजर, दो टेबिल सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती रहेगी। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एक टेबिल पर एक टेबिल सुपरवाइजर, तीन टेबिल सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: पोस्टर देख चकराया वोटरों का दिमाग, वार्ड के लिए कमल... शहर के लिए तोमर
