बरेली: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे बरेली, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज बरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में सपा समर्थित निर्दलीय महापौर प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर व नगर निगम पार्षद पद के 80 वार्डों के प्रत्याशी के लिए सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पुरानी गलतियाों से सीख लेकर आगामी चुनाव में जी जान से जुटने को कहा। 

इस दौरान उन्होंने बताया किस तरह से भाजपा सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। समाजवादी पार्टी उनके इस मुखोटे को जल्दी उतार फेंकेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदा जनता के हित में कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोगों को लड़ाने का काम किया है जनता उसके इस चेहरे को पहचान चुकी है। इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्षदों को भारी मतों से विजय बनाने में योगदान करने की बात की गई। 

ये भी पढे़ं- बरेली: सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

संबंधित समाचार