बदलते मौसम में अजवाइन है बेहद कारगर, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज कल मौसम बार बार करवट ले रहा है इस बदलते मौसम के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां आ रही हैं जैसे खांसी, जुकाम, बुखार आदि इस से बचने के लिए क्या करें  ऐसे में चेंज ऑफ वेदर के दौरान हमें तो सतर्क रहना होगा और साथ ही एक ऐसे मसाले का सेवन भी करना पड़ेगा जिसके जरिए इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे हम अजवाइन के नाम से जानते हैं।अजवाइन का सेवन करने के कई परीके है इस का सेवन आप अपने खाने में मिलाकर कर सकते हैं।  इसके अलावा कुछ हेल्थ एक्सपर्ट अजवाइन की चाय पीने की भी सलाह देते हैं।

बदलते मौसम में  सर्दी-खांसी और जुकाम आम बात है, ऐसे में अगर आप अजवाइन का सेवन करते है तो ये समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि इससे कफ बाहर हो जाता है। अजवाइन को अक्सर पेट दर्द और कब्ज से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी है तो अजवाइन का सेवन जरूर करें।

ये भी पढ़ें : गिरीश गौतम ने असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों का किया दौरा