Banda News: हिंदुओं भारत छोड़ो, मकान खाली करो… घर की दीवार पर लिखा नारा, निकाय चुनाव में माहौल बिगाड़ने का कोशिश
बांदा में एक घर में ‘हिंदुओं भारत छोड़ो, मकान खाली करो’ नारा लिखे जाने से हड़कंप मचा हुआ।
बांदा में एक घर में ‘हिंदुओं भारत छोड़ो, मकान खाली करो’ नारा लिखे जाने से हड़कंप मचा हुआ। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के चलते माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बांदा, अमृत विचार। जनपद में चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं,ऐसे में कुछ अराजकतत्व चुनावी माहौल को सांप्रदायिक रंग देने का कुचक्र रच रहे हैं। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ‘हिंदूओं भारत छोड़ो-मकान खाली करो’ जैसे स्लोगन लिखकर मर्दननाका मोहल्ले में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अराजकतत्वों की इस हरकत पर आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। स्थानीय निवासी केसनिया का कहना है कि वह अपने पूर्वजों के इस मकान में बहुत सालों से रह रहे हैं। सुबह उसके घर की दीवार पर मकान खाली करने और भारत छोड़ने जैसी लाइनें लिखकर उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया गया है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला किसी अराजकतत्व की करतूत लगता है, पहचान होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
