Auraiya में निकाय चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कसा तंज, बोले- जाति-धर्म के नाम पर BJP कर रही राजनीति
औरैया में निकाय चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने बीजेपी पर तंज कसा।
औरैया में निकाय चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही।
औरैया, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव पूरे सबाव पर है। सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को सपा समर्थित प्रत्याशी अनूप गुप्ता के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वायदे करके जनता को छलने का काम किया है। जाति-धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।
शहर के एक गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में विकास की गंगा बही है। अगर नगर पालिका चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी को जिताएं। कहा कि कार्यकर्ताओं को अब चुप नहीं बैठना है और 2024 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि औरैया की जनता सपा की रीतियों व नीतियों से बाकिफ है, नगर पालिका के चुनाव में सपा से अधिकृत अनूप गुप्ता को जिताकर शहर में विकास कार्यो की मिशाल बनेगी। सपा समर्थित प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने कहा कि उन्हें सर्वसमाज का वोट मिल रहा है। वह हमेशा जनता के बीच रहे हैं और अगर इस बार जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया तो वह जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगी।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेशबाबू गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला मंत्री ओमप्रकाश ओझा, अनुज यादव, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
