बस्ती: किसान डिग्री कॉलेज में बन रहे मतगणना स्थल का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियों का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज पहुंच कर जायजा लिया। यहां नगर पालिका बस्ती समेत पांच अन्य नगर पंचायतों मुंडेरवा, बनकटी, गनेशपुर, नगर बाजार व गायघाट नगर पंचायतों की मतगणना होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा समय से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक नगर पंचायत की मतगणना के लिए टेबल लगाई जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर के लिए अलग से टेबल का इंतजाम किया जाएगा। मतगणना कक्ष में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बस्ती के 25 वार्ड के लिए 50 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। यहां मतों की गणना के लिए 50 पर्यवेक्षक, 150 सहायक तैनात किए जाएंगे। नगर पंचायत बनकटी, नगर पंचायत नगर, गणेशपुर तथा मुंडेरवा में 15-15 वार्ड के लिये 8-8 टेबल लगाई जाएगी। यहां मतों की गणना के लिए 8-8 पर्यवेक्षक, 24-24 सहायक तैनात किए जाएंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत गायघाट में 10 वार्ड के लिए 6 मतगणना टेबल लगाई जाएगी तथा मतों की गणना के लिए 6 पर्यवेक्षक एवं 18 सहायक तैनात किए जाएंगे।

0313

डीएम ने बताया कि तहसील हर्रैया के अन्तर्गत 3 नगर निकायों बभनान, हर्रैया एवं कप्तानगंज नगर पंचायतों की मतगणना नेशनल इंटर कालेज हर्रैया में कराई जाएगी। नगर पंचायत बभनान एवं हर्रैया में 14-14 वार्डों के लिए 8-8 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। यहां मतों की गणना के लिए 8-8 पर्यवेक्षक एवं 24-24 सहायक तैनात किए जाएंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत कप्तानगंज में 15 वार्ड के लिए 8 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। तथा मतों की गणना के लिए 8 वर्यवेक्षक एवं 24 सहायक तैनात किए जाएंगे। 

इसी प्रकार तहसील रुधौली के एक नगर पंचायत रुधौली की मतगणना रुधौली तहसील में कराई जाएगी। यहां पर 15 वार्ड के लिए 12 टेबल लगाई जाएगी तथा मतों की गणना के लिए 12 पर्यवेक्षक एवं 36 सहायक तैनात किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम कमलेश चंद, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-हिट एंड रन: अयोध्या में कार की टक्कर से युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार