बस्ती: नीलगाय से टकराई बाइक, मां की मौत बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव के पास नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिस पर सवार मां-बेटा सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते मां बेहोश हो गई। उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल पर लाया गया, जहां पर जांच बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को ही राजपति के नए घर में प्रवेश व भतीजे का बहूभोज था।

 मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पड़ियापार गांव निवासी राजपति (55) अपने पुत्र मनोज गुप्ता (25) के साथ बाइक से महादेवा चौराहे पर जा रही थीं। राजपति की तबीयत खराब थी, वह महादेवा में किसी डॉक्टर से इलाज कराने आ रहीं थी जैसे ही इनकी बाइक मुंडेरवा - महादेवा रोड पर खड़ौहा गांव में पास पहुंची तो अचानक एक नीलगाय तेजी से सड़क पर आ गई। नीलगाय को देख मनोज ने अपना नियंत्रण खो दिया। नीलगाय बाइक से टकरा गई। 

हादसे में राजपति और मनोज गुप्ता गिर गए। राजपति पीठ के बल नीचे गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि मनोज को मामूली चोट लगी थी। अन्य लोगों के सहयोग से मनोज गुप्ता बस्ती - महुली रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां पर जांच बाद डॉक्टर ने जिला मुख्यालय ले जाने की सलाह दी। इस दौरान राजपति के परिजन भी पहुंचे। यह सभी राजपति को लेकर जिला मुख्यालय पर एक निजी नर्सिंग होम में जांच हुई। जांच बाद डॉक्टर ने राजपति पत्नी लालमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - संत कबीर नगर : पप्पू शाही ने कहा खुद 'पप्पू शाही बनकर चुनाव लड़ रही है नगर की जनता'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज