बहराइच: गांव में चार मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के चंदनपुर गांव में शनिवार रात चोर पहुंचे। चोरों ने चार मकानों से नकदी सहित 16 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम चंदनपुर के मजरा गोकुलपुर निवासी संतोष कुमार वर्मा के मकान में शनिवार रात चोर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा तोड़ दिया। इसके बाद सभी ने 1.80 लाख रूपये नकदी, 5.30 लाख के जेवरात चोरी की। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी परविंदर वर्मा के मकान से सात लाख मूल्य के जेवरात और नकदी चुराई। बगल के रहने वाले राम सहारे और राम समुझ के मकान में चोर घुसे। यहां पर चोरों ने जेवरात, कपड़ा और बर्तन समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति चुराई। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

कोतवाली की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -यूपी के जालौन में बारातियों से भरी बस खड्ड में गिरी, पांच की मौत- 17 घायल     

संबंधित समाचार