अयोध्या पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि में किया दर्शन-पूजन
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या पहुंचे हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर का लोकार्पण भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही किया जाए। वह राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि पर रामलला का दर्शन पूजन किया और निर्माणाधीन राम मंदिर का भी अवलोकन किया।
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अयोध्या में विकास और बदलाव उसी दिन से शुरू हो गया था। जब भगवान राम की कृपा से देश के प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद मोदी आसीन हुए थे। प्रधानमंत्री ने अयोध्या आकर भगवान रामलला के मंदिर का शिलान्यास किया था। शुक्ल ने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं। भगवान रामलला और हनुमान जी का दर्शन करूंगा हिमाचल के लोगों का अयोध्या से जुड़ाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग काफी सरल है भगवान श्री राम और हनुमान जी में सबकी ही आस्था है।
.jpg)
कांग्रेस के द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग पर कहा कि यह कांग्रेस का राजनीतिक सवाल है और इस पर जवाब मेरे द्वारा उचित नहीं है, लेकिन मेरा यह मानना है कि बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात किसी के लिए भी उचित नहीं है। राम मंदिर के लोकार्पण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा, रामलला विराजमान हो जाएंगे तो उसके लोकार्पण के मौके पर पूरा देश आह्लादित होगा। कहा, प्रधानमंत्री ही पुनः आकर के मंदिर का लोकार्पण भी करेंगे।
ये भी पढ़ें -मणिपुर में फंसे UP के छात्रों का CM योगी ने लिया संज्ञान, गृह विभाग को दिए मदद करने के निर्देश
