बरेली: सीएम योगी की जनसभा से पहले बिगड़ा मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से प्रशासन की बढ़ी परेशानी
बरेली, विचार। बरेली कॉलेज बरेली में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है। कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जनसभा को सुनने के लिए दूरदराज से लोगों का आना शुरू हो गया है। वहीं अचानक मौसम बदलने से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं अगर बूंदाबांदी होती है तो कार्यक्रम में लोगों को काफी दिक्कत होगी। हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली में मुख्यमंत्री आज जनसभा को संबोधित करेंगे। निकाय चुनाव को लेकर उनका बरेली में आना हो रहा है।
ये भी पढे़ं- बरेली: सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी धूप नहीं कर सके बर्दाश्त, तलाशते नजर आए छांव
