UP Nikay Chunav 2023 : BJP ने 30 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जानें- वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में बीजेपी ने 30 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित।

UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में बीजेपी ने 30 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसमें उत्तर जिला से 19 और दक्षिण जिला से 11 कार्यकर्ता शामिल है।

कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने कानपुर में बागी प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। पार्टी ने 30 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसमें उत्तर जिला से 19 और दक्षिण जिला से 11 कार्यकर्ता शामिल है। 

यह प्रत्याशी किए गए निष्कासित

बीजेपी के उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बाजाज ने पत्र जारी कर 19 निष्कासित बागी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें राजू गौतम, राहुल कुमार, राहुल सोनकर, सुनील पासवान, शुभम कुशवाहा, श्यामू तिवारी, अनुराग तिवारी, राजू मौर्या, गुंजन शर्मा, ओम प्रकाश पासवान, विनय त्रिपाठी, रीता पासवान, विवेक शर्मा, राज त्रिपाठी, आर्दश गुप्ता, विवेक मिश्रा, शिवम दीक्षित, रितेश तिवारी, वसीम खान के नाम शामिल हैं।

दूसरी ओर उत्तर जिलाध्यक्ष वीना आर्या ने 11 बागी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें किदवई नगर वार्ड से अंकित शर्मा, डॉ एके वाजपेई, ब्रजेश पंडित, प्रमोद जायसवाल, रितेश द्विवेदी, सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, अजय प्रजापति, अरविंद पासवान, मधु मिश्रा, अजय राजपूत के नाम शामिल हैं।

संबंधित समाचार