रायबरेली: कल रात से लापता युवती का शव कुएं से बरामद
ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। रात में अचानक घर से लापता हुई युवती का शव गांव से करीब 20 मीटर दूरी एक वीरान कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
मामला गदागंज थाना क्षेत्र के दीन शाह गौरा बाजार का है। बाजार के रहने वाले शिवदत्त सोनी की पुत्री बेबी सोनी ( 20 वर्ष ) शनिवार की रात अचानक घर से गायब हो गई थी। रविवार की प्रातः जब परिवार के लोग सो कर उठे तो बेबी को गायब देखकर दंग रह गए। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोज के बाद गांव से करीब 20 मीटर दूरी पर स्थित एक वीरान को यह में युवती का शव बरामद हुआ है ।उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना अध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई कुलदीप ने तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - गाजीपुर से डीजे-बैंड लेकर जा रहा पिकअप ट्रक में घुसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
