रायबरेली: मंडी समिति में हुई चोरी निकली मनगढ़ंत और भ्रामक, प्रभारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज, रायबरेली, अमृत विचार। कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज में हुई अदरक की बोरियों की चोरी में नया मोड़ आ गया है। पुलिस और मंडी समिति की जांच में यह बात सामने आई है कि चोरी नहीं हुई है। व्यापारी ने लेनदेन की वजह से चोरी की झूठी अफवाह फैलाई है।

मंडी निरीक्षक इफ्तिखार अहमद ने बताया कि बीते दो दिनों में व्यापारी रहम अली ने अदरक खरीद के बाबत किसी भी तरह के कागज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए हैं। उसके पास मंडी समिति के अंदर प्रवेश के लिए गेट पास भी नहीं है नियम के अनुसार जो भी माल बाहर से आता है, व्यापारी गेट पास जमा करता है लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद व्यापारी ने अभी तक अदरक खरीद के बाबत गेट पास एंट्री नहीं कराया है। 

उन्होंने कहा कि आखिर जहां से रहम अली ने 3लाख रुपए की अदरक खरीदी है वहां का तो पर्चा या कैश बिल होना चाहिए। अदरक खरीद के बाबत पक्का बिल भी व्यापारी ने पेश नहीं किया है।वहीं पुलिस जांच में भी चोरी संदिग्ध दिखाई पड़ी है चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने बताया कि चोरी संदिग्ध प्रतीत होती है फिर भी जांच की जा रही है। 

बताते चलें कि मंडी समिति में सब्जी का व्यापार करने वाले रहम अली ने 5 मई की सुबह 43 बोरी अदरक चोरी हो जाने की शिकायत की थी। लेकिन अदरक कहां से आई इस  बाबत किसी भी तरह के अभिलेख अभी तक वह पेश नहीं कर पाया है। हालांकि मामले में प्रभारी सचिव रामेंद्र यादव बलि का बकरा बनाए गए हैं और मंडी परिषद के अधिकारियों के द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बालक की हुई थी संदिग्ध मौत, शव के पास मिली शराब की बोतलें, दो हिरासत में

संबंधित समाचार