UP Nikay Chunav 2023 : Kanpur Dehat के संवेदनशील मतदान केंद्रों का प्रेक्षक व डीएम ने किया निरीक्षण
UP Nikay Chunav 2023 कानपुर देहात के अकबरपुर के संवेदनशील मतदान केंद्रों का प्रेक्षक व डीएम ने किया निरीक्षण।
UP Nikay Chunav 2023 कानपुर देहात के अकबरपुर के संवेदनशील मतदान केंद्रों का प्रेक्षक व डीएम ने किया निरीक्षण। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर दुरस्त पेयजल रखने के निर्देश दिए।
कानपुर देहात, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 अकबरपुर नगर पंचायत के अंतर्गत बीआरसी अकबरपुर में संचालित प्राथमिक व कन्या पाठशाला तथा कस्बा के चौकी निकट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का प्रेक्षक व डीएम ने निरीक्षण किया।
रविवार को निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक जय शंकर दुबे व जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा जैन ने मतदान बूथों पर विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि का जायजा लिया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरस्त करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी का उचित प्रबंध किया जाए। जिससे किसी को दिक्कत ना हो। साथ ही छाया व शौचालय की व्यवस्था भी रहे।
उन्होंने अकबरपुर कस्बे में पैदल भ्रमण करते हुए मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने को प्रेरित किया। इसके बाद प्रेक्षक व डीएम ने अकबरपुर डिग्री कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। कहा कि प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जाएं और टेबल आदि ठीक प्रकार से लगाई जाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेडिंग लगाएं। वहीं कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन नदारद रहे 29 मतदान कर्मी
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी कार्मिक व उनकी टीम ने हिंदी भवन अकबरपुर में पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। रविवार को प्रथम पाली में पहुंचे प्रेक्षक जय शंकर दुबे ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि सकुशल मतदान संपन्न कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रथम पाली में 400 मतदान कर्मियों में से 27 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 160 में 2 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
