प्रयागराज: शाइस्ता परवीन माफिया घोषित, शूटरों संग बनाया अपना गैंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी का पहला गैंगेस्टर कहा जाने वाला माफिया अतीक अहमद मारा जा चुका है। जबकि उमेश पाल हत्याकांड  के बाद फरार कर रही बेगम शाइस्ता परवीन पर एक लाख का ईनाम घोषित किया गया है। वही फरार चल रही शाईस्ता को यूपी की प्रयागराज पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया है। फिलहाल अभी तक शाईस्ता परवीन फरार चल रही है। 
 
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने अब माफिया घोषित कर दिया है। धूमनगंज थाने में दर्ज पुलिस एफआईआर में शाइस्ता को माफिया बताया गया है। पुलिस को शाइस्ता की तेजी से तलाश है। उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया गया है। यूपी पुलिस शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

चेन्नई में मिली गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन 
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और बमबाज गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन चेन्नई में मिली है। पुलिस के मुताबिक गुड्डू लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। इसके अलावा शूटर साबिर की लोकेशन पड़ोसी जनपद कौशाम्बी में ट्रेस हुई है। बताते चलें कि पुलिस और एसटीएफ से जुड़ी कई टीम देश के कई राज्यों में उमेश पाल हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही हैं।      

ये भी पढ़ें -  केरल पर्यटक नौका हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, आठ लोगों का चल रहा इलाज  

संबंधित समाचार