UP Nikay Chunav 2023 : Kanpur में डिंपल यादव ने किया रोड शो, बोली- भाजपा के बहकावे में अब नहीं आने वाली जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में डिंपल यादव ने रोड शो किया।

UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में डिंपल यादव ने रोड शो किया। हनुमान मंदिर में दर्शन कर रोड शो शुरु किया। महिला शक्ति को एक जुट होने का संदेश दिया और सुरक्षा का भी वादा किया।

कानपुर, अमृत विचार।UP Nikay Chunav 2023 जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। इस बार यूपी में सिर्फ साइकिल चलेगी। क्योंकि सपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। यह बात सांसद डिंपल यादव ने रोड शो के दौरान कहीं। 

मैनपुरी सांसद व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सोमवार को कानपुर आई। जौनपुर के मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर व सपा प्रत्याशी वंदना बाजपेई के साथ शाम करीब चार बजे किदवई नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में दर्शन करने के साथ ही आरती की।

पूजा-अर्चना के बाद सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना के समर्थन में रोड शो की शुरूआत की। जिस दौरान सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सपा की जीत होगी, जनता हमारे साथ हैं। सही मायने में प्रदेश का विकास सपा ही कर सकती है। अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली। भाजपा से परेशान होकर यूपी की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

वहीं, किदवई नगर से बाबूपुरवा, साइट नंबर एक, सोट वाले मंदिर, जूही, गोपाल तिराहा, पापुलर धर्म, निरंकारी चौराहा, गोविंद नगर व बर्रा समेत कई क्षेत्र में डिंपल का चुनावी रथ घूमा। इस दौरान डिंपल ने कानपुर की महिलाओं से एक जुट होकर सपा की महापौर प्रत्याशी को वोट करने की अपील की और महिला व बेटियों से सुरक्षा का वादा किया।

संबंधित समाचार