सहारनपुर में दो शिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ मोहन्ड रेंज में वन्य जन्तुओं का शिकार करने वाले दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी ने सोमवार को बताया कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि मोहन्ड जंगल रेंज में कुछ लोग वन्य जीवों का शिकार कर रहे है।

इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को घेर लिया। इस बीच शिकारियों ने वन विभाग टीम पर हमला कर दिया मगर वन विभाग की टीम ने घेराबन्दी करके दो शिकारियों को तनवीर व इरशाद को पकड लिया जबकि उनके दो साथी भागने में सफल हो गये। अभियुक्तों से अवैध हथियार बरामद किये गये तथा अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 20 हजार रुपये का अर्थदंड

संबंधित समाचार