बरेली: अंतिम दिन मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से डाले 120 वोट
सात दिनों में ठिरिया निजावत खां और शीशगढ़ में नहीं पड़े एक भी वोट, एक सप्ताह में 498 लोगाें ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
बरेली, अमृत विचार : नगर निकाय चुनाव में पोस्टल बैलेट पेपर से वोटिंग के अंतिम दिन 120 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोमवार को भी सबसे अधिक संख्या में मतदान करने वाले कार्मिक नगर निगम के ही रहे। नौ निकायों से अंतिम दिन भी एक भी वोट नहीं पड़ सके।
राजकीय इंटर कॉलेज में 10 कक्षों में दो-दो निकायों में सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट से 3 मई से मतदान कर रहे थे। अंतिम दिन सोमवार को 120 मतदान कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे अधिक 88 वोट नगर निगम में पड़े, जबकि नवाबगंज में 4, बहेड़ी में 9, फरीदपुर में 4, धौराटांडा में 3, देवरनियां में 2, रिछा में 1, शेरगढ़ में 1, मीरगंज में 6, शाही में 1, फतेहगंज पश्चिमी में 1 वोट पड़ा है। वहीं, आंवला, रिठौरा, ठिरिया निजावत खां,
फतेहगंज पूर्वी, सेंथल, फरीदपुर, शीशगढ़, सिरौली, बिशारतगंज में एक भी वोट नहीं डाले गए हैं। इस तरह से 3 से 8 मई तक पोस्टल बैलेट से कुल 498 मतदान कार्मिकों ने वोट डाले हैं, इसमें सबसे अधिक नगर निगम में 333 मतदान कार्मिकों ने वोटिंग की है।
नवाबगंज में सात दिनों में 22, आंवला में 22, बहेड़ी में 30, फरीदपुर में 21, रिठाैरा में 3, धौराटांडा में 10, सेंथल में 4, देवरनियां में 3, रिछा, शाही, सिरौली में 2-2, मीरगंज में 25, फतेहगंज पश्विमी में 11, बिशारतगंज में 5 लोगों ने मतदान किए हैं। फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, शेरगढ़ में 1-1 वोट पडे़ हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: फर्जी बैनामा करा स्टेनोग्राफर की पत्नी से हड़पे 14 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
