अयोध्या: यू डायस फीडिंग में लापरवाह जिले के 28 कालेजों को नोटिस
अयोध्या, अमृत विचार। कक्षा एक से 12 वीं तक के बच्चों का डाटा यू-डायस पर फीड न करने वाले जिले के 28 कालेजों को नोटिस जारी की गई है। बार - बाद चेतावनी के बाद फीडिंग न करने वाले इन कालेजों की मान्यता तक समाप्त की जा सकती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर फीडिंग के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 28 कालेजों ने कोई फीडिंग नहीं की है जिसके कारण उन्हें नोटिस जारी की गई है। यदि नोटिस अवधि में फीडिंग पूरी नहीं हुई तो मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक किसी भी बोर्ड से पढ़ने वाली छात्रा का सम्पूर्ण विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद में अपलोड होना है।
यूपी बोर्ड समेत केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई), संस्कृत विद्यालय, खेल विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यालयों को यू-डायस प्लस में बच्चों की सम्पूर्ण प्रोफाइल भरनी होगी। बताया कि स्टूडेंट प्रोफाइल डेटा के अन्तर्गत स्कूल प्रबंधन को 30 बिन्दुओं का प्रारूप भेजा गया है। जिसमें बच्चे का नाम, जन्मतिथि, पता, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, आधार कार्ड संख्या, स्टूडेंट काड, अभिभावक का मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जाति, वर्ग, क्लास में उपस्थिति विवरण, परीक्षा के अंक समेत कई अन्य जानकारियां देनी है। इसके तहत प्रत्येक छात्र की एक यूनीक आईडी बनेगी।
ये भी पढ़ें -भाजपा सरकार को 'अनुशासित और जिम्मेदार' बनाने के लिए निकाय चुनाव में बसपा को जिताएं : मायावती
