बरेली: संक्रमण के दौर में शिक्षा विभाग की कोरोना ‘हेल्पलेस’ डेस्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच भी शिक्षा विभाग में लापरवाही जमकर हो रही है। कोरोना हेल्पडेस्क बनाने का शासन तक हल्ला काटने वाला शिक्षा विभाग असल में औंधे मुंह पड़ा है। बेसिक शिक्षा विभाग में हेल्पडेस्क के नाम पर एक कुर्सी और मेज डाल दी है। मगर उस पर बैठने वाला कोई नहीं, यही …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच भी शिक्षा विभाग में लापरवाही जमकर हो रही है। कोरोना हेल्पडेस्क बनाने का शासन तक हल्ला काटने वाला शिक्षा विभाग असल में औंधे मुंह पड़ा है। बेसिक शिक्षा विभाग में हेल्पडेस्क के नाम पर एक कुर्सी और मेज डाल दी है। मगर उस पर बैठने वाला कोई नहीं, यही हाल माध्यमिक शिक्षा का भी है। यहां भी सिर्फ एक कुर्सी और मेज पड़ी है मगर हेल्पडेस्क पर बैठने वाला कोई नहीं। जबकि कोरोना को लेकर शासन लगातार सख्ती बरत रहा है।

सोमवार को सुबह जब अमृत विचार की टीम दोपहर 12 बजे बेसिक शिक्षा विभाग में हेल्पडेस्क की हकीकत जानने पहुंची तो पता चला कि हेल्पडेस्क खाली पड़ी थी। आने जाने वाले लोगों को कोई रोकने टोकने वाला भी मौजूद नहीं था। सबूत के तौर पर जब हमारी टीम ने हेल्पडेस्क के फोटो लेना शुरू किए तो सूचना हेल्पडेस्क पर ड्यूटी लगाए गए कर्मचारी तक पहुंच गई। वह आनन फानन में आकर हेल्पडेस्क पर आकर बैठ गया। और सबकी थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी।

इसके तुरंत बाद हमारी टीम 12:19 बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग पहुंची, यहां भी डीआईओएस दफ्तर के बाहर बनाई गई कोविड-19 हेल्पडेस्क खाली पड़ी थी। प्रशासनिक अधिकारी के कमरे में भीड़ जुटी हुई थी। किसी भी व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग नहीं की जा रही थी। हालांकि यह हेल्पडेस्क घंटों तक खाली पड़ी रही। मगर कोई इस पर बैठने वाला नहीं आया।

“ऐसा नहीं है कि कोरोना हेल्पडेस्क खाली पड़ी हो, यदि इस तरह की कोई लापरवाही बरती जा रही है। तो कल ही मैं इसे सीसीटीवी कैमरें में दिखवाता हूं और लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।” -विनय कुमार, बीएसए

संबंधित समाचार