CBI अफसर को माफिया अतीक के पक्ष में गवाही देना पड़ा मंहगा, DM ने की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजूपाल हत्याकांड में उमेश का हटाया था नाम

अमृत विचार, प्रयागराज। राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक के पक्ष से गवाही देने वाले सीबीआई अफसर की मुश्किलें बढ़ गई है। जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री के माध्यम से अभियोजन विभाग ने भारत सरकार से इस प्रकरण में शिकायत की है। 

बता दें कि उमेशपाल राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। जिसकी दिन दहाड़े धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या से पहले उमेशपाल का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कांड के मामले में सीबीआई में डिप्टी एसपी रहे अमित कुमार ने माफिया अतीक अहमद के पक्ष में गवाही दी थी। जिसके बाद मामले में सोमवार को अमित कुमार की शिकायत डीएम संजय खत्री के माध्यम से अभियोजन विभाग ने केंद्र से की है। अमित कुमार पर माफिया अतीक अहमद की मदद करने का आरोप लगा है। अमित कुमार ने ट्रायल कोर्ट में उमेशपाल के अपहरण केस को झूठा बताया था। अपहरण केस में अमित गवाह नंबर 41 के तौर पर पेश हुए थे। अमित ने राजूपाल मर्डर से उमेश का नाम गवाहों की सूची से निकाला था। डीएम प्रयागराज के जरिए अमित कुमार की शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें -पाकिस्तान: इमरान खान गिरफ्तार, पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही किया अरेस्ट    

संबंधित समाचार