बरेली: मौलाना तौकीर रजा ने की मुस्लिम मतदाताओं को भड़काने की कोशिश, बोले- अतीक और अशरफ की हत्या का लेना है बदला
तौकीर रजा(फाइल फोटो)
बरेली, अमृत विचार। बरेली के फरीदपुर में IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने भड़काऊ बयान दिया है। एक चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेना है। आजम खान पर हुए जुल्मों का बदला लेना है, तो मुसलमानों तुम्हें खुद को बदलना होगा। आगे कहा कि अगर अपने हालात दुरुस्त रखना चाहते हो, तो तुम्हें तौर-तरीके बदलने होंगे। मुसलमानों जैसा बनना होगा। अगर तुम नहीं बदले इससे भी बुरा हश्र होगा।''
दिए गए इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। इसमें तौकीर रजा कह रहे हैं कि मैं अपने बारे में बताता हूं, ज्यादा शेरो-शायरी नहीं बोलूंगा, लेकिन मुस्लिम हालातों में जीना सीखो। वहीं इस बयान पर पुलिस और LIU की टीम वीडियो की जांच में जुटी हुई।
बता दें, इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रजा का माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर दिए बयान का वीडियो 2 मिनट 50 सेकंड का है। दिए गए इस बयान में मौलाना कह रहे हैं कि अतीक और अशरफ के कत्ल में भारतीय जनता पार्टी जितनी जिम्मेदार है, उतनी ही जिम्मेदार समाजवादी पार्टी भी है। अखिलेश यादव का उतना ही हाथ है, जितना भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। कुछ बहन भाइयों तक मेरी आवाज पहुंच रही होगी। यह बताने का तुम्हें मौका मिला है।
यह भी पढ़ें- बरेली: कोविड के केस शून्य की ओर बढ़े, तब बनी हेल्प डेस्क
