Hardoi Breaking News : रामगंगा नदी में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला- दूसरे की तलाश जारी
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। अरवल थाना क्षेत्र से निकलीं रामगंगा नदी में कई साथियों के साथ नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया है, और एक बच्चे की तलाश की जा रही है।
अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव के पास से निकली रामगंगा नदी में कयी साथियों के साथ नहाने गये थे जिसमें दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। गोताखोर ने नदी में डूबे शिवांशु पुत्र रामप्रताप का शव बरामद कर लिया । बच्चों के डूबने की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए। जिन्होंने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे बच्चे की की तलाश जारी है।
