हरदोईर : पति से झगड़ा कर पत्नी ने की आत्महत्या, पिता बोला, हत्या हुई..

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई । शादी के 15 साल बीतने के बाद पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। विधवा हुई भाभी को उसके देवर ने अपना लिया। दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। लेकिन इसी बीच बुधवार की सुबह उन दोनों के बीच कुछ नोंकझोंक हुई और उसके बाद पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि पिहानी कोतवाली के कुल्लही की 40 वर्षीय संगीता ने बुधवार की सुबह साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस बारे में बताया गया है कि मझिला थाने के मरघटिया निवासी सुंदर ने करीब 20 साल पहले अपनी पुत्री संगीता की शादी कुल्लही निवासी अनिल के साथ की थी। शादी के पांच साल बीते, उसी बीच अनिल ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। संगीता के कोई औलाद नहीं थी, उसके देवर सुनील ने विधवा भाभी को अपनाने का फैसला लिया और सब लोगों की रज़ामंदी से उसने संगीता से शादी कर ली। दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। बुधवार की सुबह संगीता और सुनील के बीच किसी बात पर नोंकझोंक हो गई। बताते हैं कि सुनील बाहर चला गया और इधर संगीता ने साड़ी से फांसी लगा ली।

इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। इसकी खबर सुनते ही वहां पहुंचे संगीता के पिता सुंदर ने देखा तो उसे उसकी पुत्री का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। सुंदर का आरोप है कि दामाद सुनील ने उसकी पुत्री संगीता की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया।इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - रायबरेली : शारदा नहर से युवती का शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान

संबंधित समाचार