गोंडा : शिवपाल यादव ने कहा - न्याय के लिए धरना प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, गोंडा । भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि न्याय के लिए धरना प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। दिल्ली पुलिस को जल्द से जल्द जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शिवपाल यादव का बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंडा पहुंचे थे। हालांकि इस मामले में बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव बचते नजर आए। शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठा मुकदमा लिखाकर विपक्ष को खत्म करना चाहती है। भाजपा कानून संविधान व लोकतंत्र को नहीं मानती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा पहुंचे थे। अतीक अहमद की पत्नी साइस्ता को माफिया घोषित किए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा कानून, संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती। वह विपक्षी दलों पर झूठे मुकदमें दर्ज कर विपक्ष को खत्म करना चाहती है। शिवपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए शिवपाल ने कहा कि न्याय की खातिर धरना प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है। इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी करे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करे। हालांकि शिवपाल यादव भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जवाब देने से बचते रहे। भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि रामपुर में जनता को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। वोटरों पर लाठियां बरसायी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : अंतिम समय भाजपा ने वार्डों को मथा, जमकर बहाया पसीना

संबंधित समाचार