मुरादाबाद: सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने लूटा वृद्ध महिला के कान का कुंडल
बुद्धि विहार में वारदात अंजाम देकर फरार हो गए लुटेरे, पुलिस जुटी तलाश में
मुरादाबाद : महानगर में अर्से बाद बुधवार को बाइकर्स गैंग की सक्रियता महसूस की गई। मझोला थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग के दो सदस्य एक वृद्ध महिला के दोनों कान का कुंडल लूट कर फरार हो गए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मझोला पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में जुटी है। लुटेरों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार की रहने वाली खूबसूरती देवी एक वृद्ध महिला हैं। उनके पति सीताराम गुप्ता पेशे से हलवाई थे। सीताराम गुप्ता की मौत हो चुकी है। खूबसूरती देवी के पुत्र रामबाबू गुप्ता के मुताबिक उनकी मां का अधिकांश समय पूजा पाठ में बीतता है। बुधवार देर शाम गढ़मुक्तेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद वह वापस घर लौट रही थीं। पैदल घर आ रही वृद्धा महिलाल पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची थी।
तभी अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला की राह रोक ली। इसके बाद दोनों ने महिला के दोनों बदमाशों ने महिला के कान का कुंडल लूटा और वृद्धा को धक्का मारकर फरार मौके से फरार हो गए। चीख पुकार के बीच वृद्ध महिला ने कुंडल लूटे जाने की जानकारी पहले राहगीर फिर परिजनों को दी। परिजनों से यूपी 112 पर काल किया।
वृद्धा से सरेराह लूट होने की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की। घटना के बावत क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। लुटेरों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लूट का पुलिस पर्दाफाश कर देगी।
ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा की मौत, साला घायल
