मुरादाबाद : वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा की मौत, साला घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शरीफ नगर सुरजननगर मार्ग पर गांव गुलाब नगर के पास हादसा

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), अमृत विचार। शरीफनगर-सुरजननगर मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में जीजा की मौके पर मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां से परिजन घायल को उत्तराखंड के निजी अस्पताल ले गए।

थाना क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला निवासी 65 वर्षीय शौकत अपने साले शरीफ नगर निवासी इलियास को साथ लेकर काम से बाइक से जनपद बिजनौर के शहर धामपुर जा रहे थे। बुधवार सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन ने शरीफ नगर सुरजननगर मार्ग पर स्थित गांव गुलाब नगर के पास बाइक को रौंद दिया। हादसे में शौकत की मौके पर मौत हो गई और साला मोहम्मद इलियास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पर अस्पताल में भेजा। सूचना मिलने पर रामनगर खागूवाला व शरीफनगर के रिश्तेदार और परिजन भी मौके पर पहुंचे।

सांड ने सोते समय बुजुर्ग को मार डाला
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र के गांव नहनूवाला में बुधवार सुबह पांच घर के बाहर बैठक में चारपाई पर सोते समय सांड ने हमला कर बुजुर्ग कल्लन (65) को मार डाला। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साड़ को भगाया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  थाना भगतपुर के गांव चांदपुर में कल्लन का परिवार रहता है। कल्लन के बेटे मोहम्मद उमर की अपनी ससुराल गांव नहनूवाला की है। सास-ससुर की मौत के बाद उमर अपनी पत्नी अमीना के साथ काफी समय से ससुराल में ही रह रहा था। दो दिन पहले कल्लन बेटे की ससुराल आए थे।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद वह मकान से बाहर बैठक में सो रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे सांड ने सोते समय वृद्ध पर हमला कर दिया। तभी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। इस दौरान ग्रामीण एकत्रित हुए तो सांड जंगलों की ओर भाग गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उधर, चांदपुर से भी परिवार के लोग नहनूवाला पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई की। इसके बाद परिजनों शव को अपने पैत्रक गांव चांदपुर ले जाकर सुपर्द-ए-खाक कर दिया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : दलपतपुर स्टेशन मास्टर के बड़े भाई ने फंदे से झूलकर दी जान, नशा व गृह कलह बताई जा रही खुदकुशी की वजह  

संबंधित समाचार