शाहजहांपुर में मतदान की गति धीमी, 11 बजे तक 20.65 फीसदी मतदान, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डाला वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में 12 नगर निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई। एक नगर निगम, तीन नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतों के लिए बेहद धीमी गति से मतदान हो रहा है। सुबह से बूथों पर भीड़ दिखी, लेकिन 11 बजे के बाद अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसरा है। सुबह नौ बजे नौ बजे तक 9.43 प्रतिशत, जबकि 11 बजे तक 20.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने बूथ पर मतदान की शुरुआत करते हुए पहला वोट डाला। इस दौरान मीडिया से कहा कि भाजपा का सुशासन और विकास के नाम पर योगी आदित्यनाथ सत्ता में आए और जब से सत्ता में आए, तभी से यही कोशिश है कि प्रदेश के हर स्तर पर चौमुखी विकास हो, सर्वांगीण विकास हो। विकास की किरण हर क्षेत्र में पहुंचा। आज दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। शाहजहांपुर में मेयर का पहली बार चुनाव हो रहा है। जो माहौल दिखाई पड़ता है, उससे यह निश्चित है कि शाहजहांपुर की सीट भाजपा के खाते में जाएगी। क्योंकि जनता मन बना चुकी है। शाहजहांपुर के लोग केवल विकास चाहते हैं। कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में और मेयर की सभी सीटें पक्ष के पक्ष में जा रही हैं।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: कमरे में रस्सी से लटका मिला छात्र का शव, परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

 

संबंधित समाचार