बरेली: धूप से तिलमिलाए न भूख-प्यास से, हर मतदाता में दिखी अपना मुखिया चुनने की ललक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धूप से बचने को छाता लेकर पहुंचे वोटर, छोटे बच्चो के साथ पहुंची महिलाओं में भी दिखा गजब उत्साह

बरेली, अमृत विचार। रिछा में मतदाताओं में मतदान करने को लेकर गजब का उत्साह था। सुबह सात बजे के पहले ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई थी। लोग जल्द से जल्द मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। बुजुर्ग बीमार थे और चलने फिरने में असमर्थ थे, वह भी बेटे या पौत्र के सहारे पहुंचे। लेकिन तेज धूप किसी का कदम नहीं रोक सकी। 

रिछा के नगर पंचायत कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर 12 बजे के बाद अचानक मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां वोटर आरोप लगाते दिखे कि मतदान की गति बेहद धीमी है, इस वजह से भीड़ अधिक एकत्रित हो रही है, लेकिन जो भी कतार में लगे थे सभी ने वोट डाला। लाइन में लगे युवाओं में सरकार चुनने के लिए खूब उत्साह दिखा। 

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में पिंक बूथ बनाया गया था। यहाँ वोटिंग के प्रतिशत कम रहा। बताया गया 12 बजे तक ठीक ठाक पड़ा। इसके बाद धूप का क्रम बढ़ा तो वोटरों की संख्या भी घटती गई। शाम में वोट प्रतिशत एक बार फिर तेजी से होने की बात कही।

इसी तरह बीआरसी केंद्र पर बने मतदान केंद्र के आसपास छांव के लिए कोई भी अलग से इंतजाम नहीं किया गया था। जिसकी वजह से वोटर भीषण गर्मी में धूप में ही लाइन लगाकर मतदान करने के लिए पहुंचे। ऐसे में वह धूप की वजह से परेशान भी हुए।

यह भी पढ़ें- Bareilly: शहर से अधिक गांव में मतदान को लेकर दिखा अधिक उत्साह

संबंधित समाचार