हरदोई के इस इलाके में तेंदुए ने दी दस्तक, हमला कर कई को किया जख्मी, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। साण्डी के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए की आहट होने और उसके बाद उसके गांव में दाखिल होने से वहां दहशत फैल गई। उसके बाद उस तेदुए ने कई लोगों के ऊपर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इसी बीच बताया जा रहा है कि तेंदुए ने आबादी की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं, जिससे वहां के लोगों की धड़कनें तेज़ हो गई है।

cats55

बताया गया है कि मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा गुरुवार की शाम को गांव के बाहर बैठा हुआ था। जहां पर गोविंद चारा काट रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे रामू कुशवाहा और गोविंद ज़ख्मी हो गए। किसी तरह से दोनों ने अपने आप को बचाया उसके बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई उसके बाद तेंदुए ने रामस्वरूप की पत्नी रामलड़ैती की झोपड़ी में घुस गया। जहां से उसे खदेड़ने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ के बीच उसने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला बोलते हुए उन्हें ज़ख्मी कर दिया। 

जिनमें भगवान शरण पुत्र रामभजन, राखी यादव पुत्री अनिल यादव, रामबाबू पुत्र मिहीलाल, ऊषा पत्नी सुरेंद्र शामिल हैं। इतने लोगों के ऊपर हमला करने के बाद वह आबादी की तरफ बढ़ गया। इसका पता होते ही गांव के प्रधान ने वन विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक न तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है नहीं स्थानीय पुलिस वही लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं और किसी तरह से तेंदुए को आबादी से दूर करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बांदा: जनपद में 57.25 प्रतिशत हुआ मतदान, मतपेटिकाओं में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

संबंधित समाचार