जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन में महिला समेत तीन लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी वर्ष के बाद हुए भूस्खलन में दबने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रश्मि वज़ीर ने बताया कि 24 और 25 अगस्त की रात को जिले में गुलाबगढ़ के अखोरह शहडोल इलाके में एक …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी वर्ष के बाद हुए भूस्खलन में दबने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रश्मि वज़ीर ने बताया कि 24 और 25 अगस्त की रात को जिले में गुलाबगढ़ के अखोरह शहडोल इलाके में एक अस्थायी शेड भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह जमींदोज हो गया।
उन्होंने कहा, “इस भूस्खलन में तीन लोग दब गए थे और हमारी टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जिसमें तीनों के शव बरामद किये गए।” उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खलील अहमद (22) रुकसाना बेगम (19) और मोहम्मद असलम (25) के रूप में की गयी हैं। ये तीनों डूंगा लढ के निवासी थे। इसके अलावा भूस्खलन में कई भैंस और अन्य जानवर भी दब गए हैं।
