Kanpur Suicide: मां मैं काबिल बेटा नहीं बन पाया, मुझे माफ करना… सुसाइड नोट लिखकर बीफार्मा के छात्र ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Suicide कानपुर में सुसाइड नोट लिखकर बीफार्मा के छात्र ने की आत्महत्या।

Kanpur Suicide कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में सुसाइड नोट लिखकर बीफार्मा के छात्र ने की आत्महत्या। छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि मां मैं काबिल बेटा नहीं बन पाया हो सके तो मुझे माफ कर देना।

कानपुर, अमृत विचार। मां मैं काबिल बेटा नहीं बन पाया हो सके तो मुझे माफ कर देना। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। मुझ पर किसी तरह का कोई दबाव नही है। शुक्रवार को बीफार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र ने सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गोविंद नगर थानाक्षेत्र के साढ़े छह ब्लाक निवासी विशाल दुबे (27) ने शुक्रवार दोपहर को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई डॅा गौरव दुबे का घर के निचले हिस्से में क्लीनिक है। डॉ गौरव ने उनका छोटा भाई विशाल बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। रोजना की तरह वह शुक्रवार दोपहर क्लीनिक में थे और गौरव कमरे में पढ़ाई कर रहा था।

काफी देर तक बाहर न निकलने पर मां नीरु ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मां ने कमरे में झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। मां की चीख सुनकर गौरव ने ऊपर जाकर देखा तो विशाल का शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

संबंधित समाचार