Atiq-Afshar Murder Case: जेठानी और देवरानी में छिड़ी जंग, जानिए माफिया ब्रदर्स की पत्नियों के बीच क्यों शुरू हुआ विवाद
प्रयागराज/अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद के काले साम्राज्य की मालकिन बनने को लेकर अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन और देवरानी अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के बीच आपसी रार मची हुई है। सूत्रों की माने तो देवरानी और जेठानी के बीच अरबो की संपत्ति को लेकर जंग छिड़ी हुई है। इस काले साम्राज्य का मालिक कौन होगा फिलहाल अभी यह कह पाना मुश्किल है...!
माफिया अतीक अहमद अपने परिवार के बीच इतनी दौलत छोड़ गया है कि उस दौलत को संभालने वाले या तो फरारी काट रहे है या फिर जेल में सज काट रहे है। लेकिन इस अकूत सम्पत्ति का मालिक बनने वालों कि कमी नहीं है। बात करे तो पिछले 2 साल में अतीक अहमद की अधिकतर अवैध संपत्ति या तो कुर्क की जा चुकी है, या फिर उसपर बुलडोजर चला दिया गया है। अतीक की मौत के बाद ये सबसे बड़ा सवाल है कि क्या उसकी पत्नी और उसके बेटों को काली कमाई की पूरी जानकारी है, या नहीं।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद का कुनबा बिखर चुका है। अतीक अहमद और उसका बेटा असद अब इस दुनिया में नहीं है। बेटे को एनकाउंटर में एसटीएफ ने मार गिराया। जबकि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस की मौजूदगी में शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले एक हफ्ते में ही माफिया अतीक समेत परिवार के तीन लोग मारे जा चुके हैं। बाकी अन्य सदस्य या तो जेल में हैं या फिर फरार चल रहे है।
अतीक अहमद का परिवार की स्थिति
अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के पांच बेटे है। बड़ा बेटा उमर लखनऊ की जेल में बंद है। दूसरा बेटा अली प्रयागराज की नैनी जेल में रंगदारी मांगने के मामले में सजा काट रहा है। तीसरा बेटा असद 13 अप्रैल को मुठभेड़ में एसटीएफ के हाथों मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। अतीक के बाकी दो बेटे अबान और एहजम अभी नाबालिग हैं, जो बालसुधार गृह में हैं। एक समय था कि जब प्रयागराज में अतीक अहमद की तूती बोलती थी, और आज घर खण्डहर में तब्दील हो चुका है। जहां सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है।
कई बेनाम संपत्ति का मालिक था अतीक़
अतीक अहमद के पास कुल 25 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। जिसमें उसके नाम पर 1,80,20,315 की चल संपत्ति और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर 81,32,946 रुपए की चल संपत्ति थी। इसके अलावा 19 करोड़ से ज्यादा (19,65,98,500) की अचल संपत्ति या थी। जिनमें एग्रीकल्चरल लैंड, रेजिडेंशियल बिल्डिंग वगैरह शामिल हैं। आपको बता दें कि यूपी सरकार ने अतीक की कई प्रॉपर्टी को अवैध बताकर हाल के दिनों में उनपर बुलडोजर भी चलाया है। अब हाल की बात करे तो लगभ 8 सौ करोड़ की संपत्ति आंकी गयी है। कुछ सम्पत्ति और कारोबार विदेश में भी है। जिनका पता जांच एजेंसी लगा रही है।
घर मे किसके नाम कितने असलहे
अतीक और उसकी पत्नी के नाम पर 7 हथियार है। अतीक अहमद ने अपने हलफनामे में बताया था कि उसके और उसकी पत्नी के नाम पर कुल 7 हथियार थे। जिनमें रिवाल्वर, राइफल और एसएसबीएल पिस्टल शामिल थे। हालांकि बाद में सरकार ने अतीक के आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की थी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स समेत रो-हाउस सील, एलडीए ने की कार्रवाई, जानें वजह
